Join US

बोर्रा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रहेगी धूम, होगा जबाबी बिरहा

गौरा (प्रतापगढ़), 16 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में विकास खंड गौरा के बोर्रा गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गयी है। गांव के भगत चौराहा पर 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादगार आयोजन होगा। इस मौके पर जबाबी बिरहा का भी प्रोग्रम तय किया गया है। कार्यक्रम में बिरहा की स्टार गायिका माला राज और बिरहा स्टार रामचन्द्र यादव के बीच मुकाबला रहेगा।

कार्यक्रम के संयोजक सुरेश मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन नवयुवक मंडल कमेटी के बैनर तले हो रहा है। कमेटी के अध्यक्ष राम किशन यादव, उपाध्यक्ष आरडी यादव और कोषाध्यक्ष आरपी यादव हैं। उपकोषाध्यक्ष भगत काका के साथ ही संजय यादव लाइट एंड साउंड और यादव टेंट हाउस विशेष सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

आयोजन को लेकर ग्रामवासियों ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के लोगों में भारी उत्साह है। सभी 4 सितंबर के दिन का इंतजार कर रहे हैं।