Join US

राजकीय कृषि बीज गोदाम जेठवारा में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

जेठवारा (प्रतापगढ़), 16 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। विकासखंड लक्ष्मणपुर के राजकीय कृषि बीज गोदाम जेठवारा में मुख्य अतिथि अनन्त सिंह तोमर ने झंडा रोहण किया। उन्होंने स्वाधीनता आंदोलन के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि लंबे संघर्षों के बाद मिली देश की आजादी के बाद हम सब की जिम्मेदारी है कि शहीद स्वतंत्रता संग्राग सेनानियों के सपनों को पूरा करें।

श्री तोमर ने किसानों को नवाचार अपनाने, उन्नत तकनीक से खेती करके देश के अन्न भंडार को भरने का आवाहन किया। साथ ही पर्यावारण बचाने, पौधरोपण करने, स्वच्छता अपनाने की अपील किया। इस मौके पर कृषि रक्षा प्रभारी राजेश पाल ने भी अपने सारगर्भित विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से राजकीय बीज भंडार प्रभारी अनुज यादव, एडीओ एजी धर्मेंद्र कुमार गौड, तकनीकी सहायक डॉक्टर जयकुमार सिंह, एटीएम लालचंद, एटीएम कामता प्रसाद, सम्मानित कृषक रामाधार यादव, फजरुल रहमान, गौरी शंकर, राकेश मिश्रा, राजकुमार एवं अन्य कृषक उपस्थित रहे।