Join US

प्रतापगढ़ के पीड़ित विश्वकर्मा परिवार को समाजवादी पार्टी ने दी 2.05 लाख रुपये की मदद

प्रतापगढ़, 17 अगस्त 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में पीड़ित विश्वकर्मा परिवार को समाजवादी पार्टी ने 2.05 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की है। सोमवार 17 अगस्त 2026 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ की विधानसभा क्षेत्र विश्वनाथगंज अन्तर्गत ग्राम सभा मानापुर सिंधौरा थाना लीलापुर निवासी सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों से मिला और उन्हें आर्थिक मदद की राशि सौंपी।

बता दें गांव के मोतीलाल विश्वकर्मा के बेटे सौरभ, जो पूर्ति विभाग में संविदा पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर कार्यरत था, की दबंगों पीट-पीट कर निर्मम हत्या कर दी थी। शोकाकुल परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तो प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश करने से पहले मऊआइमा रामनगर टोल पर एसडीएम व सीओ लालगंज ने भारी पुलिसबल के साथ उन्हें रोका दिया गया।

काफी नोक झोंक करने के बाद प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया गया कि पीड़ित परिवार को टोल प्लाजा पर ही मुलाकात करा दिया जा रहा है। दो घंटा इंतजार करने के बाद पीड़ित परिवार से टोल प्लाजा पर प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कराया गया। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से हत्या के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली और समाजवादी पार्टी की तरफ से दो लाख पांच हजार रुपए की आर्थिक मदद की न्याय मिलने तक हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार के लिए पचास लाख की आर्थिक मदद, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, दो बीघा जमीन, शस्त्र लाइसेंस, परिवार की सुरक्षा व्यवस्था, बाकी बचे हुए अन्य अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी, मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाने की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सांसद कौशांबी पुष्पेन्द्र सरोज, रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व प्रत्याशी सौरभ सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, निजी सचिव जितेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष राजू यादव, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष साजिद अली, शिक्षक सभा अध्यक्ष जगदीश यादव, संजय यादव, विकास यादव, जावेद अख्तर, रोहित विश्वकर्मा, अनिल मौर्या, रमेश यादव, महेश मौर्या, रामधन यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, आदर्श शुक्ला, पारसनाथ यादव, सुनील यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवबहादुर विश्वकर्मा, रामकरन विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, उमेश चन्द्र पाल, उत्तम सिंह सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।