मुंबई, 13 सितंबर 2026। बिग बॉस 20 यूं तो यूथ के बीच सबसे लोकप्रिय है। इस रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। अभिनेत्री उदिति सिंह ने इस शो में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया है। वह अब तक कई विज्ञापनों और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। इस शो में प्रतिभागी के रुप में पहुंचने के बाद उदिति का जलवा छा गया है। लोगों के बीच उनकी पहचान मुख्य रूप से एक अभिनेत्री के तौर पर है। उनके करियर और निजी सफर में कई ऐसी दिलचस्प बातें भी हैं, जिनसे बहुत कम लोग परिचित हैं।
कौन हैं अभिनेत्री उदिति सिंह
- उदिति सिंह पंजाब के चंडीगढ़ से संबंध रखती हैं।
- उन्होंने अपनी पढ़ाई लंदन में रहकर पूरी किया है।
- पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की।
- वर्ष 2021 में हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो ‘सुरूर’ से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा।
- इसके बाद वह करीना कपूर और जयदीप अहलावत की फिल्म ‘जाने जान’ में नजर आईं।
- यहां उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया।
- वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।
करण को उदिति कर चुकी हैं डेट
सोशल मीडिया पर उदिति काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब वह ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं और शो की मजबूत दावेदारों में शामिल मानी जा रही हैं। उन्हें फैंस का अच्छा समर्थन भी मिल रहा है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उदिति का नाम करण वाही के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने कभी अपने रिश्ते या ब्रेकअप की वजह पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं की।
