प्रतापगढ़, 17 सितंबर 2026। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मालती देवी नर्सिंग होम सदर प्रतापगढ़ के निदेशक अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेपी वर्मा द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक डॉ जेपी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन एवं जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपेन्द्र पटेल, उपेन्द्र प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, अखिलेश यादव, सचिन सिंह, मोनू, गुड्डू, शशांक, महेश प्रजापति, रोहित, करुणेश शुक्ला आदि सहित मौजूद रहे।
