खेल

अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के 6 सांसदों ने रचा इतिहास

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 5, 2025
1 min read • 1.2k views
अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के 6 सांसदों ने रचा इतिहास

वाशिंगटन, 5 जनवरी 2024। अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के छह सांसदों ने एक साथ शपथ लेकर इतिहास रच दिया। भारतीय मूल के इन सांसदों में अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल, जेरेमी कूनी और श्री थानेदार शामिल हैं। भारतीय मूल के ये सभी छह सांसद निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन की पार्टी डेमोक्रेटिक के नेता हैं।

पिछले चुनाव में अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के पांच सांसद जीतकर आये थे। इस बार एक संख्या और बढ़कर छह हो गयी है। शनिवार 4 जनवरी 2025 को भारतीय मूल के इन सभी छह सांसदों ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य के रुप में एक साथ शपथ ली।

अमी बेरा ने कैलिफोर्निया के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के प्रतिनिधि के रूप में लगातार सातवीं बार जीत हासिल की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, जब मैंने बारह साल पहले पहली बार शपथ ली थी, तब मैं कांग्रेस की एकमात्र भारतीय-अमेरिकी सदस्य था और अमेरिकी इतिहास में सिर्फ तीसरा सदस्य था। अब, हमारा गठबंधन छह सदस्यों वाला है! मैं आने वाले सालों में कांग्रेस के हॉल में और भी ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं।

वाशिंगटन राज्य के 7वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस की महिला सांसद प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं। वह सांसदों के एक शक्तिशाली प्रगतिशील समूह के भीतर एक प्रमुख नेता हैं।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।