खेल

क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेंगी सांसद प्रिया सरोज

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जनवरी 18, 2025
1 min read • 1.2k views
क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेंगी सांसद प्रिया सरोज
क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनेंगी सांसद प्रिया सरोज

लखनऊ, 18 जनवरी 2025। क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। दोनों परिवार के लोगों ने इस रिश्ते पर सहम हैं। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उनकी शादी क्रिकेटर रिंकू सिंह से होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने कर दिया है।

तूफानी सरोज ने बताया कि शादी के सिलसिले में रिंकू के पिता से बृहस्पतिवार अलीगढ़ में बात हुई है। सब कुछ फाइनल है। संसद सत्र के बाद सगाई और विवाह की तारीख तय होगी। सगाई लखनऊ से होगी। रिंकू के परिजनों से गत गुरुवार को अलीगढ़ में मुलाकात हुई थी। शादी पर सार्थक बातचीत हुई है। संसद का सत्र 30-31 जनवरी से शुरू हो रहा है, जो 13 फरवरी तक चलेगा। संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय की जाएगी।

रिंकू सिंह 22 जनवरी से टी-20 मैच खेलने इंग्लैंड जा रहे हैं। आईपीएल भी खेलेंगे। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

तूफानी सरोज ने बताया कि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की जान-पहचान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों का कहना था कि परिजनों की रजामंदी से शादी करेंगे। अब परिजनों के बीच भी सार्थक बातचीत हो गई है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।