• Home
  • खेल
  • टी20 में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली
टी20 में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

टी20 में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने विराट कोहली

मुंबई, 10 अप्रैल 2025। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में उन्होंने 13,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

कोहली ने इस आईपीएल सत्र का अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा और टी20 के सबसे छोटे प्रारूप में 13,000 रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज बन गए। उनकी इस शानदार पारी ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया और क्रिकेट इतिहास में उनके कद को और ऊंचा कर दिया।