यूपी

डॉ. भावना मिश्रा बनीं लखनऊ विश्वविद्यालय की नई कुलसचिव

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On जून 16, 2025
1 min read • 1.2k views
डॉ. भावना मिश्रा बनीं लखनऊ विश्वविद्यालय की नई कुलपति

लखनऊ, 16 जून 2025। लखनऊ विश्वविद्यालय को आखिरकार नया कुलसचिव मिल गया है। शासन ने डॉ. भावना मिश्रा को विश्वविद्यालय का नया कुलसचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। डॉ. भावना मिश्रा वर्तमान में ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति से लखनऊ विश्वविद्यालय में लंबे समय से रिक्त कुलसचिव पद पर स्थायी नियुक्ति हो सकेगी।

पिछले कुछ महीनों से लखनऊ विश्वविद्यालय में कुलसचिव का पद खाली था। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी कुलसचिव के अतिरिक्त प्रभार को संभाल रहे थे। डॉ. भावना मिश्रा की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनकी शैक्षिक और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छूएगा।

डॉ. मिश्रा ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि वह विश्वविद्यालय के शैक्षिक और अनुसंधान स्तर को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, लखनऊ विश्वविद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है, और मैं इसे और मजबूत करने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करूंगी। विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया है।

शासन के इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। उम्मीद है कि डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता, अनुसंधान और प्रशासनिक सुधारों को नया आयाम मिलेगा। उनकी नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय समुदाय में सकारात्मक चर्चा हो रही है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।