रायपुर, 26 जून 2025। छत्तीसगढ़ में अग्निशमन विभाग के 295 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग में रिक्त 295 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आनलाइन लिए जाएंगे।
महानिदेशक, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग ने बताया कि आवेदन लेने का काम 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा जो कि अंतिम तिथि 31 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 10 अगस्त तक दाखिल किए गये आवेदन में त्रुटि सुधार किए जा सकते हैं।
इच्छुक व्यक्ति विभाग की वेबसाइट-cghgcd.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
रिक्त पदों का विवरण
- स्टेशन आफिसर, 21 पद
- वाहन चालक, 14 पद
- वाहन चालक-कम-आपरेटर, 86 पद
- फायरमैन, 117 पद
- स्टोर कीपर, 32 पद
- मैकेनिक, 2 पद
- वाचरूम आपरेटर,19 पद
- वायरलेस आपरेटर संविदा, 4 पद
विस्तृत जानकारी एवं अन्य संशोधन सूचना के लिए विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

















