• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मोहम्मद सज्जाद खान के लिए अनूठा रहा रक्षा बंधन पर्व
मोहम्मद सज्जाद खान के लिए अनूठा रहा रक्षा बंधन पर्व

मोहम्मद सज्जाद खान के लिए अनूठा रहा रक्षा बंधन पर्व

रायपुर, 10 अगस्त 2025। मोहम्मद सज्जाद खान के लिए रक्षा बंधन का पर्व अनूठा रहा। उन्हें श्रमिक महिलाएं, दिव्यांग बच्चियों और बेसहारा महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधा। उनके दीर्घायु की कामना की। मोहम्मद सज्जाद खान ने घर पर आयी इन बहनों को मिठाई खिलाई, उनका स्वागत किया और उपहार भी दिये।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मोहम्मद सज्जाद खान 25 वर्षों से अधिक समय से गरीबों और असहायों की सेवा कर रहे हैं। वे अवाम ए हिंद सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक हैं। इस संस्था के माध्यम से वह प्रतिदिन गरीब और बेसहारा परिवार के लोगों को भोजन कराते हैं।

त्यौहारों पर उनके लिए विशेष व्यंजन बनवाते हैं और उनके बीच पहुंचकर खुशियां बांटते हैं। मोहम्मद सज्जाद द्वारा दिये जाने वाला यह स्नेह जाति और धर्म की सीमा नहीं देखता। यही वजह रही कि रक्षा बंधन पर्व पर उनके घर वह महिलाएं रक्षा सूत्र बांधने पहुंची जिनका कोई अपना नहीं है।

इस अवसर पर मोहम्मद सज्जाद खान ने कहा, रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्तों में मिठास और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ाता है। यह पर्व विभिन्न समुदायों के बीच प्रेम, सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है, जो सामाजिक सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका सहयोग करने का आह्वान किया।

रक्षा सूत्र बांधने वाली बहनों को आवश्यक वस्तुओं के रूप में उपहार भेंट किए गए। इस मौके पर ज़ुबैर खान, अरहम खान, मनतसा खान, शादिया खान, ऊषा किरण, महक जंघेल, गौरी जंघेल, मयरा खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।