नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025। ओप्पो ने OPPO K13 Turbo Series 5G लांच किया है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन हैं, OPPO K13 Turbo Pro 5G और OPPO K13 Turbo 5G। ये बिल्ट-इन कूलिंग फैन के साथ आने वाले भारत के पहले स्मार्टफोन हैं, जो स्मार्टफोन थर्मल मैनेजमेंट में नए मानक स्थापित कर रहे हैं। इन्हें शानदार परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए डिज़ाईन किया गया है। इसलिए यह सीरीज़ गेमिंग, हैवी मल्टीटास्किंग, और लंबे समय तक आउटडोर इस्तेमाल के लिए उत्तम है।
K13 Turbo 5G की खासियत
- आधुनिक एक्टिव और पैसिव थर्मल डिज़ाईन
- शक्तिशाली प्रोसेसर
- 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की दमदार बैटरी
- 8जीबी+128जीबी वैरिएंट शुरुआती मूल्य ₹27,999 रुपये
- 8जीबी+256जीबी वैरिएंट का शुरुआती मूल्य ₹29,999 रुपये
- यह तीन रंगों व्हाईट नाईट, पर्पल फैंटम, और मिडनाईट मैवेरिक में उपलब्ध होगा
- K13 Turbo Pro 5G का शुरुआती मूल्य 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए ₹37,999 रुपये
- 12जीबी+256 जीबी वैरिएंट के लिए ₹39,999 है
- यह सिल्वर नाईट, पर्पल फैंटम, और मिडनाईट मैवेरिक रेसिंग डिज़ाईन में उपलब्ध होगा
प्री बुकिंग शुरू
इन दोनों स्मार्टफोन की प्रि-बुकिंग 11 अगस्त, 2025 से शुरू हो गयी है। K13 Turbo Pro 5G की सेल 15 अगस्त, 2025से शुरु होगी, तथा K13 Turbo 5G की सेल 18 अगस्त, 2025 से शुरू होगी। ये दोनों स्मार्टफोन Flipkart, OPPO India के ई-स्टोर तथा रिटेल स्टोर्स पर मिलेंगे। सेल के पहले दिन प्रि-बुकिंग की अवधि में ग्राहकों को बैंक ऑफर्स के साथ 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट तथा एक्सचेंज बोनस का लाभ दिया जाएगा।
नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी कर सकेंगे खरीदी
इसके अलावा 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ये स्मार्टफोन खरीदे जा सकेंगे। इन सभी ऑफर्स के बाद इन स्मार्टफोन का प्रभावी मूल्य के 13टर्बो 5जी के लिए ₹24,999 रुपये और ₹26,999 रुपये तथा K13 Turbo Pro 5G के लिए ₹34,999 रुपये और ₹36,999हो जाएगा। OPPO K13 Turbo Series के लिए Flipkart मिनट्स द्वारा टर्बो स्पीड डिलीवरी भी की जाएगी।
















