• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 10 कार्मिकों को दिया प्रबंध निदेशक पदक
पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 10 कार्मिकों को दिया प्रबंध निदेशक पदक

पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 10 कार्मिकों को दिया प्रबंध निदेशक पदक

रायपुर, 17 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने 10 कार्मिकों को प्रबंध निदेशक पदक सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया। यह सभी कार्मिक मैदानी एवं कार्यालयीन कार्मिक हैं। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में निदेशक आर ए पाठक, कार्यपालक निदेशकगण जे एस नेताम, एस के गजपाल, एम जामुलकर, रामायण नामदेव, संदीप वर्मा, श्रीमती चंद्रकला गिडवानी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

भीम सिंह ने कहा, कर्मचारियों के समर्पण से ही हम 64 लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली निर्बाध आपूर्ति कर पा रहे हैं। दुर्गम भौगोलिक स्थितियों और प्रतिकूल मौसम में भी ये कर्मी कार्य करते हैं। खतरों के बीच कार्य करते हुए उपभोक्ता हित को सर्वोपरि रखते हैं।

सम्मानित कार्मिकों में भानुप्रतापपुर के वितरण केन्द्र के छह लाइन कर्मी भी शामिल थे। इन कर्मियों ने 6 जुलाई 2025 को अत्यधिक बारिश और तेज आंधी से अंतागढ़ फीडर के ब्रेक डाउन को ठीक किया। इसके लिए खण्डी नदी को तैरकर पार किया। टूटे हुए 5 पोल के तारों को जोड़कर 3 घंटे में 40 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल की थी। इनके अतिरिक्त तकनीकी, मानव संसाधन, भंडार एवं क्रय विभाग में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चार कार्मिक भी शामिल थे।

सम्मानित कार्मिक

  • सुनील कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता, भंडार एवं क्रय रायपुर
  • दुर्गेश कुमार जाटवर, कनिष्ठ अभियंता कोटगढ़, अकलतरा
  • श्रीमती अंजूलता गोयल, कार्यालय सहायक श्रेणी–एक, मानव संसाधन रायपुर
  • जितेन्द्र जैन, कार्यालय सहायक श्रेणी–एक क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग
  • भोजराम लोधी, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर
  • लालचंद साहू, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर
  • बलराम नेताम, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर
  • बहुर सिंह लाटिया, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर
  • खिलेश्वर, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर
  • ओमप्रकाश स्वर्ण, लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र भानुप्रतापपुर