यूपी

सीडीपीओ भर्ती परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रेया पांडेय ने किया टॉप, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया नियुक्ति पत्र

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अगस्त 28, 2025
1 min read • 1.2k views
सीडीपीओ भर्ती परीक्षा में प्रतापगढ़ की श्रेया पांडेय ने किया टॉप, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया नियुक्ति पत्र

लखनऊ, 28 अगस्त 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले की एक और प्रतिभाशाली बेटी श्रेया पांडेय ने जिले का नाम रौशन किया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सीडीपीओ भर्ती परीक्षा में श्रेया पांडेय ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में कुल 2425 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन चयनित अभ्यर्थियों को 27 अगस्त को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली श्रेया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित समारोह में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपा।

श्रेया पांडेय रानीगंज के विष्णुपुर कला गांव निवासी देवकरन पांडेय की बेटी है। श्रेया को मिली इस सफलता पर लिलहा गांव ही नहीं बल्कि जिलेभर के लोग खुश हैं। लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रेया की प्रतिभा की सराहना की।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।