• Home
  • यूपी
  • साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रमणि पांडेय चंद्र: सेनानी
साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रमणि पांडेय 'चंद्र': सेनानी

साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रमणि पांडेय चंद्र: सेनानी

प्रतापगढ़, 6 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ जिले में नगर के अष्टभुजा नगर स्थित मणि मंदिर निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चन्द्र मणि पांडेय की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप मे विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी ने संबोधित करते हुए कहा कि साहित्यिक सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक वरिष्ठ साहित्यकार से चन्द्र मणि पांडेय ‘चंद्र’ जी साहित्य साधना के साथ-साथ श्रेष्ठ जनों को सदैव आदर देने का कार्य करते थे।

संतो, ऋषियों के प्रति उनके मन में पूर्ण श्रद्धा का भाव रहता था। वे सदैव सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते थे और सर्वे भवंतु सुखिन: की भावना उनके मन में सदैव विद्यमान रहती थी। कार्यक्रम आयोजक एवं स्व. चन्द्र जी के सुपुत्र व शिक्षक डॉ. सौरभ पांडेय ने कहा कि पूज्य पिताजी की प्रेरणा और उनके द्वारा दिए गए संस्कारों के बल पर ही हम राष्ट्र कार्य करने में स्वयं को सक्षम पाते हैं।

मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र ने अतिथियों संग स्व. चन्द्र जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. चन्द्र जी द्वारा सदैव राष्ट्र कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की जाती रही है। संचालन राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महामंत्री राजेश मिश्रा जी ने किया।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेंद पाण्डेय, शिशिर खरे, नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरि, अश्वनी पाण्डेय, जयप्रकाश दूबे, एड. अजय पाण्डेय, डॉ. अद्भुत, सभासद सुनील दूबे सहित गणमान्य जनों ने भी श्रद्धांजली अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ सौरभ पाण्डेय ने अंग वस्त्र भेंट कर सभी का आभार प्रकट किया।