प्रतापगढ़, 9 सितंबर 2025। प्रतापगढ़ के एएसपी पश्चिमी संजय राय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें एसपी एलआईयू अयोध्या बनाया गया है। बता दें 8 सितंबर की देर रात उत्तर प्रदेश में 28 आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इनमें प्रतापगढ़ के एएसपी संजय का नाम 26वें नंबर है। पिछले दिनों ही एएसपी रहे संजय राय को आईपीएस का दर्जा मिला था। अब उन्हें अयोध्या में अभिसूचना इकाई का पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा गया है।
देखें तबादला सूची

















