गौरा (प्रतापगढ़), 12 सितंबर 2025। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुल्तानपुर में 11 सितंबर को ट्रिपल ए (आशा, आंगनबाड़ी, और एएनएम) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, और सामुदायिक जागरूकता से संबंधित योजनाओं पर चर्चा करना था। बैठक में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और संगिनी अनुपस्थिति रहे। तीन आशा भी बैठक में शामिल होने नहीं पहुंची।
बैठक में एएनएम रीता देवी, सीएचओ अश्वी अस्थना, और आशा कार्यकर्ता सुमन श्रीवास्तव, रेनू यादव, संगीता देवी, इन्द्रावती, और सरोज कुमारी उपस्थित रहीं। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण, बच्चों के पोषण, और स्वच्छता अभियानों पर चर्चा हुई।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संगिनी की अनुपस्थिति ने बैठक के उद्देश्यों को प्रभावित किया। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। सीएचओ अश्वी अस्थाना ने बताया कि ऐसी बैठकों में सभी की सहभागिता जरूरी है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पोषण योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू हो सकें। आशा कार्यकर्ता सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि वे नियमित रूप से गांवों में जागरूकता अभियान चला रही हैं।















