• Home
  • यूपी
  • खाखापुर में साहसी महिला मीरा यादव ने चोरों के मंसूबे को किया नाकाम
खाखापुर में साहसी महिला मीरा यादव ने चोरों के मंसूबे को किया नाकाम

खाखापुर में साहसी महिला मीरा यादव ने चोरों के मंसूबे को किया नाकाम

गौरा (प्रतापगढ़), 24 सितंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज थाना क्षेत्र के खाखापुर गांव में साहसी महिला मीरा यादव ने चोरों के मंसूबे को नाकाम कर दिया। चोरों ने मीरा के ऊपर चाकू से प्राणघातक हमला किया। साहसी महिला ने उसका भी जवाब दिया पर चाकू से उसके हाथ में चोट आ गयी है।

हुआ यह कि 23 सितंबर की रात करीब 10.30 बजे चारों ने फूलचंद यादव उर्फ ननके मिस्त्री के घर पर धावा बोल दिया। उस समय फूलचंद दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए गये हुए थे। चोरों के आने की भनक लगते ही फूलचंद की पत्नी मीरा ने मोर्चा संभाल लिया और चोरों पर काल पर बनकर टूट पड़ी। यह देख चोरों ने चाकू से मीरा पर प्राणघातक हमला किया पर इस वार से भी वह बच निकली। हमले के दौरान बचाव करते समय हाथ में चाकू से चोट लग गयी है।

तब तक शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो चोर वहां से भाग निकले। मीरा ने बताया कि चोरों की संख्या कितनी थी, उन्हें सही से नहीं देख पायी। उन्होंने बताया कि सभी चोर काले कपड़े से मुंह ढके हुए थे। घटना की जानकारी डायल 100 पर दी गयी तो रानीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।

बता दें इन दिनों चोरी की घटना से आम जनमानस में भय और दहशत का माहौल है। यह वारदात किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि पूरे जिले में हो रही है। नवागत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है। हलांकि उन्होंने कार्यभार संभालते ही इस संबंध में थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये थे, किन्तु उसका कोई सार्थक असर नहीं दिख रहा है।

न तो पुलिस रिकार्ड में दर्ज चोरों को पकड़ा जा रहा है और न ही अन्य अपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इससे बेहतर कानून व्यवस्था को लेकर पूरे देश में डंका पीटने वाली योगी सरकार की छवि अपने ही राज्य में धूमिल हा रही है।