रायपुर, 26 सितम्बर 2025। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड को जूरी चॉइस लीडरशिप इन क्लाइमेट एक्शन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड वर्ष 2025 के सस्टेनेबिलिटी सिम्पोजियम एंड एक्सीलेंस अवॉर्ड्स के तीसरे वार्षिक संस्करण में प्रदान किया गया।
बुधवार 24 सितंबर को इंडिया हैबिटैट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में देशभर की अग्रणी कंपनियों ने अपनी पर्यावरणीय पहलों को प्रस्तुत किया गया। अदाणी एंटरप्राइजेज को यह पुरस्कार भारत में खनन लॉजिस्टिक्स के लिए हाइड्रोजन ट्रक के सफल उपयोग के लिए मिला, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने और हरित ऊर्जा को अपनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।
यह ट्रक डीजल की जगह हाइड्रोजन ईंधन से छत्तीसगढ़ में संचालित है। ट्रक में लगे तीन हाइड्रोजन टैंक की ऊर्जा से वह 40 टन माल को 200 किलोमीटर तक ढोने की क्षमता रखता है जिससे ध्वनि और प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी होती है। इस ट्रक को मई में छत्तीसगढ़ के रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। यह ट्रक सरकार की गारे पेलमा तृतीय खदान से पावर प्लांट तक कोयला परिवहन के लिए उपयोग किया जा रहा है।
अवार्ड की जूरी ने विशेष रूप से इस पहल की तकनीकी नवाचार क्षमता, ऊर्जा दक्षता, और ग्रीन लॉजिस्टिक्स में अदाणी समूह के योगदान की सराहना की।
उल्लेखनीय है की अदाणी इंटरप्राइजेज खनन क्षेत्र में न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव के साथ मॉडल माइंस विकसित कर रहा हैं। हाइड्रोजन ट्रक के साथ-साथ कंपनी आॅटोनॉमस डोजर पुश टेक्नोलॉजी, सोलर पावर, डिजिटल इनिशिएटिव्स और ट्री ट्रांसप्लांटर जैसी तकनीकों को भी अपना रहे हैं, ताकि स्थायी खनन की नई मिसाल कायम की जा सके।

















