• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ के बोर्रा में फंदे पर लटकता मिला बीए की छात्रा का शव
प्रतापगढ़ के बोर्रा में फंदे पर लटकता मिला बीए की छात्रा का शव

प्रतापगढ़ के बोर्रा में फंदे पर लटकता मिला बीए की छात्रा का शव

गौरा (प्रतापगढ़), 10 अक्टूबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में बीए की एक छात्रा का शव घर के ही एक कमरे में फंदे से लटकता पाया गया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के बोर्रा गांव की है। घटना को लेकर परिजन, आसपास और गांव के लोग स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक बोर्रा गांव के जगजीवन राम मौर्या की 23 वर्षीय बेटी सपना मौर्या बीए की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, सपना गुरुवार शाम खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी।

शुक्रवार सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज दी। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और देखा तो सपना का शव फंदे पर लटका था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सीओ विनय कुमार साहनी, इंस्पेक्टर प्रभात कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।