प्रतापगढ़, 11 अक्टूबर 2025। वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, यह नारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने दिया। उन्होंने पौधरोपण अभियान के क्रम में 21 बेल के पौध बाबा बेलखरनाथ धाम में रोपे। उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ के जिला प्रचारक प्रवीण भी उपस्थित रहे।
इस दौरान विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष पर समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन का संकल्प लिया है। इसमें पर्यावरण संरक्षण संकल्प भी है। पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह हमारे जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना, हमारा भविष्य खतरे में पड़ सकता है। सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।
पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। जिला प्रचारक प्रवीण कहा कि पौध रोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हरा-भरा, स्वस्थ और टिकाऊ बनाना है,जो जलवायु परिवर्तन से लड़ने, वायु की गुणवत्ता में सुधार करने, मृदा अपरदन को रोकने, वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करने में मदद करता है।
यह कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन उत्पन्न करता है, जो वायुमंडल को शुद्ध करती है और जलवायु को स्थिर रखती है। डा जय प्रकाश वर्मा ने कहा वृक्षों से हमें लकड़ी, दवाइयां, भोजन और गोंद जैसी कई आवश्यक चीजें मिलती हैं, जो जीवन को आसान बनाती हैं।वृक्षों की हरियाली हमें शांति और सुकून देती है, तथा मानसिक तनाव और थकान को कम करने में मदद करती है।
वृक्ष जीवन की निरंतरता, प्रकृति के संतुलन और पृथ्वी की देखभाल के महत्व की याद दिलाते हैं। इस मौके पर आचार्य शिव शंकर मिश्र अधिवक्ता, भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता, सह संयोजक सतीश दुबे, अधिवक्ता परिषद महामंत्री शिवेश शुक्ला, जूनियर बार प्रकाशन मंत्री अजीत ओझा सहित आदि मौजूद रहे।













