• Home
  • यूपी
  • शून्य से शतक की ध्येय यात्रा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : रमेश
शून्य से शतक की ध्येय यात्रा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : रमेश

शून्य से शतक की ध्येय यात्रा है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : रमेश

प्रतापगढ़, 11 अक्टूबर 2025। प्रतापगढ नगर की दयानंद बस्ती में स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवको ने संघ की सौ वर्ष की साधना पूर्ण होने पर श्री विजया दशमी उत्सव मनाया। साथ ही पथ संचलन मार्ग पर निकाला। कार्यक्रम में सर्वप्रथम काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार, जिला संघचालक चिंतामणि एवं सुप्रसिद्ध डॉक्टर पीपी पांडे द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके शस्त्र पूजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार ने कहा कि भारत सदैव से विश्व गुरु रहा है। आज भी विश्व कल्याण के अनेक कार्यों में अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि कई कालखंड में देश को अलग करने के दौरान समझ में कई कुरीतियां आ गई थी। इन्ही कुरीतियों को दूर करने और हिंदू राष्ट्र के स्वाभिमान को जगाए रखने के उद्देश्य से डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने वर्ष 1925 में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।

उन्होंने बताया कि आज संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है। पूरे विश्व में आज संघ के प्रति श्रद्धा का भाव है। रमेश ने कहा कि आज भारत का प्रत्येक व्यक्ति हिंदू सहोदरा: सर्वे न हिंदू पतितो भवेत के भाव के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शून्य से शतक की एक ध्येय यात्रा है और वह ध्येय है भारत को परम वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करना। भारत को विश्व का सिरमौर बनाना।

प्रांत प्रचारक ने कहा कि व्यक्ति, समाज और राष्ट्र निर्माण का ध्येय लेकर चले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर लिया हैं। संसार के सबसे विशाल और अनूठे संगठन की यह यात्रा त्याग, तपस्या, नि:स्वार्थ सेवा और अनुशासन का प्रतीक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यह यात्रा कई चुनौतियों और विषम परिस्थितियों में सेवा, समर्पण और संकल्प के ध्येय पथ पर आगे बढ़ी है।

इस अवसर मुख्य रूप से जिला कायर्वाह हेमंत कुमार, प्रभा शंकर पाण्डेय विभाग प्रचार प्रमुख, नगर प्रचारक विवेकानंद, सह नगर कार्यवाह सुमित, नगर शारीरिक प्रमुख राज, सह जिला शारीरिक प्रमुख आशीष, घोष प्रमुख उमंग, बस्ती प्रमुख रामेंद्र, शाखा कार्यवाह सतीश, मुख्य शिक्षक अभय, रवीश, अजय पांडेय, सीतांशु ओझा, राघवेन्द्र तिवारी, सर्वोत्तम, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख रघुवीर, जिला सह कुटुंब प्रबोधन प्रमुख प्रभात, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा नेता शिव शंकर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, ओम प्रकाश पांडेय, शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, रंगनाथ, मुन्ना सिंह, प्रिया त्रिपाठी, महेश गुप्ता, शिवेश, आशीष, राकेश, अनुज, धर्मेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, दिनेश ओझा, सौरभ पांडे आदि उपस्थित रहे।