बिजनेस

पीआर 24×7 की आइडिया चैंपियनशिप में रोहित बने विजेता

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 14, 2025
1 min read • 1.2k views
पीआर 24x7 की आइडिया चैंपियनशिप में रोहित बने विजेता

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025। पब्लिक रिलेशंस कंपनी, पीआर 24×7 ने आइडिया चैंपियनशिप की अनोखी पहल की। इस पहल का उद्देश्य एम्प्लॉयीज़ की रचनात्मकता और उनके नवीन विचारों को सामने लाना था, ताकि कंपनी के विकास को नई दिशा मिल सके। कंपनी ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि उसकी असली ताकत उसके लोग हैं और उनके विचार ही कंपनी की प्रगति का आधार हैं।

इस पहल में कंपनी के विभिन्न विभागों से एम्प्लॉयीज़ ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को छह टीमों में विभाजित किया गया, जिनमें प्रत्येक टीम में छह सदस्य शामिल थे। हर टीम को चुनौती दी गई कि वे बिज़नेस ग्रोथ पर केंद्रित सबसे उत्कृष्ट और व्यावहारिक आइडिया प्रस्तुत करें। टीमों ने डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया रणनीति, ब्रांड वैल्यू, कस्टमर कनेक्ट और आंतरिक प्रक्रियाओं के सुधार जैसे विषयों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इन विचारों ने न सिर्फ वर्तमान चुनौतियों का समाधान सुझाया, बल्कि भविष्य की दिशा में भी नए अवसरों की पहचान की।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रोहित पांचाल ने सबसे अलग और प्रभावी विचार प्रस्तुत किया। उन्होंने कुल 100 अंकों में से 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का खिताब हासिल किया। उनका आइडिया ‘चैंपियन आइडिया’ घोषित किया गया, जिसे अब कंपनी की वास्तविक कार्यप्रणाली में लागू किया जाएगा। इस उपलब्धि ने न सिर्फ रोहित को व्यक्तिगत गौरव दिलाया, बल्कि पूरी कंपनी को भी नई दिशा प्रदान की।

इस उपलब्धि पर बोलते हुए, रोहित पांचाल, ने कहा कि सही अवसर और समर्थन मिलने पर कोई भी एम्प्लॉयी महज़ कार्यकर्ता नहीं रह जाता, बल्कि वह संगठन का वास्तविक इनोवेटर बन जाता है। यही मेरे लिए सबसे बड़ी सीख रही। लगभग 15 दिनों तक चली यह प्रतियोगिता कई चरणों को पार करती हुई फाइनल नतीजे तक पहुँची। इस दौरान, मैंने कई ऐसी बातें सीखीं, जो मुझे कंपनी के विकास और उसके साथ आगे बढ़ने में काम आएँगी। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियों को निभाऊंगा।

उक्त प्रतिस्पर्धा के दौरान एम्प्लॉयीज़ ने शानदार टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और समर्पण का प्रदर्शन किया। कई टीमों ने अपने आइडियाज़ को प्रोटोटाइप और प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिससे उनकी सोच और अधिक प्रभावशाली दिखाई दी। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को ‘गर्व और योगदान का मंच’ बताया, जहां वे अपनी रचनात्मकता को संगठन के हित में लागू कर सके।

पीआर 24×7 की ‘आइडिया चैंपियनशिप’ ने यह साबित कर दिया कि सही अवसर मिलने पर एम्प्लॉयीज़ महज़ कार्यकर्ता नहीं रहते, बल्कि वे वास्तविक इनोवेटर भी बन जाते हैं। यह आयोजन पीआर 24×7 2.0 की विकास यात्रा का नया पड़ाव है, जो आने वाले समय में इसे नवीन ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।