बिजनेस

गूगल भारत को बनाएगा एआई हब, 900 अरब करेगा निवेश

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On अक्टूबर 14, 2025
1 min read • 1.2k views
गूगल भारत को बनाएगा एआई हब, 900 अरब करेगा निवेश

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर 2025। गूगल को भारत भा गया है। टेक दिग्गज गूगल ने भारत में 900 अरब रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा है कि कंपनी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर बनाने के लिए भारत में 10 अरब डॉलर (लगभग 900 अरब रुपये) का निवेश करेगी। यह गूगल का भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश होगा।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में यह विशाल डाटा सेंटर बनेगा। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, गूगल यहां 1 गीगावाट का आधुनिक डाटा सेंटर परिसर बनाएगी। इसमें AI ढांचा, बड़े ऊर्जा स्रोत और तेज़ फाइबर-ऑप्टिक नेटवर्क शामिल होंगे। गूगल क्लाउड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थॉमस कुरियन ने बताया कि यह अमेरिका के बाहर का सबसे बड़ा AI हब होगा। यह नया डाटा सेंटर AI से जुड़ी परियोजनाओं को गति देगा और दक्षिण भारत में नई तकनीकी संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

भारत में गूगल का यह बड़ा कदम AI क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच भारत को नई ऊंचाई पर ले जाएगा। इस निवेश से रोजगार भी काफी बढ़ेंगे और भारत वैश्विक तकनीकी दौड़ में गूगल जैसे दिग्गजों के साथ मजबूत स्थिति में पहुंचेगा।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।