• Home
  • बिजनेस
  • धनतेरस पर मुंबई के झवेरी बाजार में बिका 36 टन सोना
धनतेरस पर मुंबई के झवेरी बाजार में बिका 36 टन सोना

धनतेरस पर मुंबई के झवेरी बाजार में बिका 36 टन सोना

मुंबई, 19 अक्टूबर 2025। धनतेरस पर देश का सराफा बाजार झूम उठा। मुंबई के प्रसिद्ध झवेरी बाजार में करीब 36 टन सोने की बिक्री हुई। इसमें सिक्कों और गोल्ड बार की खरीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली। सोने की कीमत में 5000 रुपये की गिरावट के बाद ग्राहकों का रुझान तेजी से बढ़ता दिखाई दिया। इस बार धनतेरस पर चांदी की बिक्री भी मजबूत रही, जबकि सोने के गहनों की बिक्री में थोड़ी कमी आई। इस उत्सव के दौरान देशभर में लगभग 50,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।

धनतेरस के एक दिन पहले सोने की कीमतें 1,36,000 रुपये 10 पर थी, जो 18 अक्टूबर धनतेरस के दिन 5000 रुपये गिरकर 1,31,425 रुपये 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी। चांदी की कीमत 157,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया सोने की बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत कम रहने का अनुमान है।