• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में सक्रिय थे फर्जी जमानतदार, पुलिस ने पकड़ा गैंग
प्रतापगढ़ में सक्रिय थे फर्जी जमानतदार, पुलिस ने पकड़ा गैंग

प्रतापगढ़ में सक्रिय थे फर्जी जमानतदार, पुलिस ने पकड़ा गैंग

प्रतापगढ़, 25 अक्टूबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में फर्जी जमानतदारों के गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार 25 अक्टूबर की दोपहर प्रेस कांफ्रेस कर पूरे मामले की जानकारी मीडिया को दी।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि वर्ष 2025 में ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित किया गया जो जमानत पर छूटने के पश्चात पुन: अपराधों में संलिप्त पाए गए। जांच में पाया गया कि कई अभियुक्तों ने एक ही जमानतदार या संपत्ति के आधार पर बार-बार फर्जी जमानत ली थी। कुछ अधिवक्ताओं द्वारा 2000-3000 रुपये तक की धनराशि लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलाई जा रही थी।

इस संबंध में थाना कोतवाली नगर में दो अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक श्री भूकर ने विशेष जांच टीम गठित की। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने पेशेवर एवं फर्जी जमानतदारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम अपनी जमीन के कागजात, परिचय पत्र आदि अधिवक्ताओं को दे देते थे। अधिवक्ता उनका प्रयोग करते रहते है । हम लोग ने 5 से अधिक लोगों की जमानत ली है परन्तु हम लोगों ने न्यायालय में जो शपथ पत्र दिया है उसमें यही बताया कि हमने अन्य किसी की जमानत नही ली है। हम यह कार्य पैसे के लालच में करते थे।

यह हैं फर्जी जमानतदार

  • रत्नाकर सिंह पुत्र ललित कुमार सिंह निवासी ग्राम बेल्हा घाट, थाना कोतवाली सिटी।
  • सिकन्दर खान पुत्र फजलु रहमान निवासी ग्राम पटखौली, थाना कोतवाली सिटी।
  • बृजेश सिंह पुत्र रामसिंह निवासी ग्राम पूरे केशवराय, थाना कोतवाली सिटी।
  • कुंजी लाल पुत्र रामअजोर निवासी ग्राम पूरे मुस्तफा, थाना कोतवाली देहात।
  • अनुराग यादव पुत्र राम सहाय निवासी ग्राम अर्जुनपुर, थाना अन्तू।
  • मो. सब्बीर पुत्र मोहसीम अली निवासी ग्राम आममऊ ककरहा, थाना अन्तू।
  • जीतलाल पुत्र रामसमुझ निवासी ग्राम उदईसाह पुर, थाना आसपुर देवसरा।
  • अजब नारायन, पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम भोजेमऊ, थाना फतनपुर।
  • इन्दजीत सिंह पुत्र रामपाल सिंह भनवासी ढेरहना थाना कोतवाली देहात।
  • मूलचन्द्र पुत्र रामबरन भनवासी ढेरहना थाना कोतवाली देहात।
  • ताराचन्द, पुत्र रामअधार निवासी ग्राम भोजेमऊ, थाना फतनपुर।