• Home
  • खेल
  • संगीतकार पलाश की दुल्हनियां बनेंगी स्मृति मंधाना, 20 नवंबर को गूंजेगी शहनाई
संगीतकार पलाश की दुल्हनियां बनेंगी स्मृति मंधाना, 20 नवंबर को गूंजेगी शहनाई

संगीतकार पलाश की दुल्हनियां बनेंगी स्मृति मंधाना, 20 नवंबर को गूंजेगी शहनाई

नई दिल्ली, 3 नवंबर 2025। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना, संगीतकार पलाश की दुल्हनियां बनने जा रही हैं। महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद अब शहनाई गूंजने की तैयारी तेज कर दी गयी है। स्मृति मंधाना टीम इंडिया की उप-कप्तान हैं और वह पलाश मुच्छल के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मृति और पलाश 20 नवंबर, 2025 को शादी के बंधन में बधेंगे। दोनों की शादी स्मृति के गृहनगर सांगली, महाराष्ट्र में होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मृति की शादी की तैयारी जल्द ही सांगली में शुरू होने की उम्मीद है। चर्चा यह भी है कि स्मृति और पलाश की शादी का फंक्शन काफी निजी होगा, जिसमें ‘संगीत और क्रिकेट का बेहतरीन मिश्रण’ होने का दावा है।

संगीतकार पलाश ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्मृति और विश्व कप की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, सबसे आगे हैं हम हिंदुस्तानी। इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पलाश ने स्मृति के लिए कहा था, वो जल्द ही इंदौर की बहू बनेगी… बस इतना ही कहना चाहता हूं। प्रशंसक भी दोनों की शादी का इंतजार कर रहे हैं।