बलरामपुर, 8 नवंबर 2025। आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से एक्शन ऐड, लखनऊ द्वारा संचालित नई पहल शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जनपद बलरामपुर के गैंसडी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नचौरा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह रहे।
विशिष्ठ अतिथि के रुप में सीडीपीओ विजेंद्र कुमार, सुपरवाइजर गायत्री, ARP प्रदीप कुमार, ARP राजेश उमर, सर्वेश कुमार ळ, SRG प्रानवीर सिंह, अभिभावक, विद्यालय के समस्त स्टॉफ आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। एक्शनएड की जिला समन्वयक पूनम देवी ने सभी का स्वागत किया और संस्था का परिचय देते हुए एक्शनएड द्वारा हो रहे गतिविधि से सभी को अवगत कराया।
इसके बाद विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिसमें बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट प्रकाश संश्लेषण, सोलर पैनल, चंद्रयान, हृदय, किडनी, ज्वालामुखी, जलचक्र को सभी अधिकारियों के द्वारा देखा गया। बच्चियों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट से संबंधित प्रश्न पूछा गया। सभी बच्चियों के द्वारा बहुत ही सराहनीय उत्तर दिए गए। सभी ने बच्चियों के मेहनत और लगन की प्रशंसा की जिससे बच्चियों का उत्साह वर्धन हुआ।
इसके बाद विद्यालय में आए हुए उपस्थित अतिथिगण के द्वारा बच्चों के प्रोजेक्ट और उनके द्वारा दिए प्रश्नों के जवाब के अनुसार प्रथम, द्वितीय और तृतीय टीम का चयन किया गया। सभी बच्चों को मेडल, पेन, ज्यमेट्री बॉक्स देकर पुरस्कृत किया गया। सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।














