• Home
  • यूपी
  • 10 नवंबर को प्रतापगढ़ आएंगी प्रतिभा कुशवाहा, करेंगी निरीक्षण
10 नवंबर को प्रतापगढ़ आएंगी प्रतिभा कुशवाहा, करेंगी निरीक्षण

10 नवंबर को प्रतापगढ़ आएंगी प्रतिभा कुशवाहा, करेंगी निरीक्षण

प्रतापगढ़, 9 नवम्बर 2025 । उ.प्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा 10 नवम्बर 2025 को प्रतापगढ़ आएंगी। वे पूर्वान्ह 10.30 बजे निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ पहुचेंगी। पूर्वान्ह 11.30 बजे महिला आयोग की सदस्य वन स्टाप सेन्टर का निरीक्षण करेंगी।

दोपहर 12.20 बजे राजकीय बालिका इण्टर कालेज में निरीक्षण करेंगी। इसके बाद वह मिशन शक्ति 5.0 जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। अपरान्ह 1.35 बजे महिला आयोग की सदस्य जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण व नवजीवन उत्सव-मां और शिशु सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। उसके उपरान्त महिला आयोग की सदस्य द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा।