• Home
  • यूपी
  • महिलाओं और बेटियों की शिकायतों पर सुनवाई न हो तो हमें जानकारी दें: प्रतिभा कुशवाहा
महिलाओं और बेटियों की शिकायतों पर सुनवाई न हो तो हमें जानकारी दें: प्रतिभा कुशवाहा

महिलाओं और बेटियों की शिकायतों पर सुनवाई न हो तो हमें जानकारी दें: प्रतिभा कुशवाहा

प्रतापगढ़, 11 नवम्बर 2025। पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है।

यही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति के माध्यम से प्रदेश में महिलाओं और बेटियों को वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ विभिन्न सरकारी विभागों के साथ सहयोग कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जा रहा है और अपराध व हिंसा की शिकार महिलाओं के बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि यदि कहीं भी महिलाओं और बेटियों के शिकायतों की सुनवाई नहीं हो पा रही है तो हमारे पास लिखित रूप में या आनलाइन दे सकती है जिस पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। आज की बेटियॉ सुरक्षित हैं और आत्मविश्वास से अपना रास्ता बना रही हैं।

जागरूकता कार्यक्रम में जनजाति गौरव पखवाड़ा के अंतर्गत छात्राओं ने थारू जनजाति का लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रधानाचार्य गीता यादव ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डा. मोहम्मद अनीस, ब्लाक प्रमुख कौशांबी नेवादा संदीप मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मौर्य समाज राम अचल मौर्य सहित अभिषेक द्विवेदी, जया यादव, प्रिया, वंदना, आनंद शुक्ला, सविता सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें अस्पताल में मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके उपरान्त महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित नवजीवन उत्सव-माँ और शिशु सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।

उन्होंने इस दौरान अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं क्रमशः आरती पाण्डेय, रीता मौर्या, रूकसार बानो, ज्योति यादव सहित कुल 10 महिलाओं को बेबी किट का वितरण किया। इसके अतिरिक्त आयुष्मान वार्ड में भर्ती मरीजों रूबी सिंह, नेहा सोनी, पूजा सिंह, रूपा पटेल आदि को फल का वितरण किया।