प्रतापगढ़, 11 नवंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ में अपराध पर अंकुश लगाने एसपी दीपक भूकर ने नवाचार किया है। उन्होंने गरुण वाहिनी दस्ते का गठन किया है। 11 नवंबर को उन्होंने इस दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी श्री भूकर ने दस्ते के प्रतिनिधियों को उनके प्रमुख कर्तव्यों जैसे पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी एवं पश्चिमी), सहायक पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ एवं क्षेत्राधिकारी नगर भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने गरुण वाहिनी दस्ता के सदस्यों को सतर्क, अनुशासित और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि यह पहल जिले में जन सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। गरुण वाहिनी दस्ता नियमित गश्त एवं विशेष अभियान के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देगा।
गरुण वाहिनी दस्ता कंट्रोल रूम के डायरेक्ट टच में रहेगा, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।














