यूपी

भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए याद किए जाएंगे मोदी योगी : डा दिनेश शर्मा

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On नवम्बर 25, 2025
1 min read • 1.2k views
ऐशबाग रामलीला मैदान के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास

लखनऊ, 25 नवंबर 2025। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने अपनी सांसद निधि से ऐशबाग रामलीला मैदान के बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह ऐशबाग रामलीला का ऐतिहासिक स्थल है श्री राम चरित्र का वर्णन करने के बाद सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास जी के शिष्यों द्वारा इसी रामलीला प्रांगण में रामलीला का मंचन किया गया था। आज श्री राम जन्म भूमि मंदिर मैं ध्वजारोहण के समय रामलीला परिसर में शिलान्यास एक ऐतिहासिक महत्व का बन जाता है। आज हर्ष का दिन है जब वर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम के जन्म स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अलग अलग रूप में लोगों के दिलों में बस गए हैं। जब वे दुनिया के बडे मंच पर बोलते हैं और तमाम राष्ट्राध्यक्ष उनको नमन करते है तब वे विश्व के नेता होते हैं पर जब वे जनता के बीच में बोलते हैं तो जन नेता हो जाते हैं। मंदिर में वे संत की तरह होते हैं और उनका आचरण दिव्य पुरुष का होता है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्वविहीन, नेतृत्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। अब ये पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत और तुष्टीकरण की दुकान में बदल गई है। इनके नेता द्वारा बनाई जा रही जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने ठुकरा दिया है।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।