• Home
  • यूपी
  • एसआईआर की गौरा की प्रगति धीमी, फतनपुर में कार्य अच्छा, डीएम ने एक्स्ट्रा टीम लगाने को कहा
एसआईआर की गौरा की प्रगति धीमी

एसआईआर की गौरा की प्रगति धीमी, फतनपुर में कार्य अच्छा, डीएम ने एक्स्ट्रा टीम लगाने को कहा

प्रतापगढ़, 29 नवम्बर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एसआईआर को समय से पूरा कराने के लिए फील्ड पर उतरकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। शनिवार 29 नवंबर को उन्होंने गौरा और फतनपुर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इण्टरमीडिएट कालेज गौरा में एसआईआर फार्म भरने की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण में पाया गया कि यहां प्रगति धीमी है।

इसका कारण पूछने पर डीएम के संज्ञान में आया कि मतदाता अत्यधिक है जिस पर तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अतिरिक्त टीम लगाकर एसआईआर के कार्यो में तेजी लाये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य में लगे सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यो में तेजी लाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो तत्काल अवगत कराये जिससे समस्त बूथों पर शत प्रतिशत कार्य समय से पूर्ण किया जा सके।

फतनपुर में एसआईआर का कार्य अच्छा मिला

डीएम शिव सहाय अवस्थी ने मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय फतनपुर का भी औचक निरीक्षण कर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भराये जाने के वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में एसआईआर के कार्य की प्रगति ठीक पायी गयी। मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि जमा फार्मो को डिजिटाईजेशन कराया जाये।