• Home
  • खेल
  • प्रतीका, स्नेहा और रेनुका को भारतीय रेलवे ने बनाया गजेटेड अफसर
प्रतीका, स्नेहा और रेनुका को भारतीय रेलवे ने बनाया गजेटेड अफसर

प्रतीका, स्नेहा और रेनुका को भारतीय रेलवे ने बनाया गजेटेड अफसर

नई दिल्ली, 2 दिसंबर 2025। भारतीय रेलवे ने महिला क्रिकेट को बड़ा सम्मान देते हुए टी-20 विश्व कप 2025 विजेता भारतीय टीम की तीन प्रमुख खिलाड़ियों प्रतीका रावल, स्नेहा राणा और रेनुका सिंह ठाकुर को आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी (स्पोर्ट्स) के पद पर नियुक्त किया है। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की इस ऐतिहासिक पहल के तहत ये तीनों खिलाड़ी अब ग्रुप-बी गजेटेड अफसर के समकक्ष वेतनमान, भत्ते और सुविधाएं प्राप्त करेंगी। प्रतीका रावल (हरियाणा), स्नेहा राणा (हिमाचल प्रदेश) और रेनुका सिंह ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) ने हाल ही में दुबई में खेले गए महिला टी-20 विश्व कप में भारत को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर भारतीय टीम ने इतिहास रचा था।

तीनों खिलाड़ियों ने रचा था कीर्तिमान

  • रेनुका सिंह ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।
  • स्नेहा राणा ने अहम मौकों पर आॅलराउंड प्रदर्शन किया।
  • प्रतीका रावल ने मध्यक्रम में उपयोगी पारियां खेलीं।

रेल मंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को तीनों खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा, ये खिलाड़ियां न केवल मैदान पर देश का गौरव बढ़ा रही हैं, बल्कि अब रेलवे परिवार की भी शान हैं। रेलवे हमेशा से खिलाड़ियों को नौकरी और सुरक्षा देता आया है। इन बहादुर बेटियों को गजेटेड अफसर बनाकर हम महिला सशक्तीकरण और खेल को नई ऊंचाई दे रहे हैं। आरएसपीबी सचिव ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों को पहले से रेलवे में खेल कोटे से नौकरी मिली हुई थी, लेकिन विश्व कप जीत के बाद उन्हें सीधे ओएसडी (स्पोर्ट्स) पद पर प्रोन्नत किया गया है। अब ये प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभाएंगी और साथ ही राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए पूरी छूट रहेगी।