प्रतापगढ़, 9 दिसंबर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ नगर स्थित पितई का पुरवा निवासी परम पूज्यपाद श्री परमार्थ पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महराज श्री रामदेशिक श्री वैष्णव आश्रम प्रयागराज का 7 दिसंबर 2025 की रात्रि में ऋषिकेश एम्स में बैकुंठ वास हो गया। 8 दिसंबर को दिन में लगभग 3 बजे आपके पार्थिव शरीर को लेकर आपके पुत्र डा रंगनाथ शुक्ला निज निवास पर पहुंचे। जहां पर भारी जनमानस उपस्थित था। प्रयागराज से आए हुए आचार्यों ने स्वामी जी का पिंडदान कराया।
धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आज श्री संप्रदाय की एक महान क्षति हुई है। पुरुषोत्तमाचार्य जी तिलक इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ के पूर्व प्राचार्य थे । वे 24 वर्षों तक आचार्य पद को सुशोभित करते हुए श्री रामानुजाचार्यदिव्याज्ञा का अभिवर्धन सर्वत्र करते रहे।
दास के प्रति पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज का सदैव पुत्रवत वात्सल्य रहा। भगवान श्री वेंकटेश प्रभु आपके समस्त शिष्य वृंदों एवं परिजनों को इस अपार कष्ट को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। दास के ऊपर आपके श्री चरणों की कृपा सदा बनी रहे।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रवीण जी जिला प्रचारक, विवेकानंद जी नगर प्रचारक, आशीष श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भाजपा, दिनेश शर्मा प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, ओम प्रकाश पांडेय बनवारपुर, आचार्य व्यास प्रयागराज, अभिमन्यु चतुर्वेदी, सौरभ पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, हेमंत मिश्रा जिला कार्यवाह, डा संगम लाल त्रिपाठी भंवर, हरिनाथ दुबे, दिलीप शुक्ला एडवोकेट, रामचंद्र जायसवाल, अवधेश उपाध्याय, धीरज उपाध्याय, अनूप उपाध्याय सहित भारी संख्या में लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।














