• Home
  • वैकेंसी
  • ग्राम पंचायत बोर्रा में पंचायत सहायक पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन
asr24news

ग्राम पंचायत बोर्रा में पंचायत सहायक पद पर भर्ती के लिए करें आवेदन

गौरा (प्रतापगढ़), 9 दिसंबर 2025। यूपी में जनपद प्रतापगढ़ के विकासखंड गौरा की ग्राम पंचायत बोर्रा में पंचायत सहायक सह अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पद पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान मदन यादव और ग्राम विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बोर्रा पंचायत भवन में पंचायत सहायक का पद रिक्त हो गया है। पूर्व पंचायत सहायक ने 17 नवंबर 2025 को अपना त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद यह पद खाली हुआ है।

भर्ती प्रक्रिया के तहत, ग्राम पंचायत द्वारा आवेदन आमंत्रित करने की सूचना ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित है। आवेदन पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकासखंड कार्यालय और ग्राम पंचायत कार्यालय में 8 से 15 दिसंबर 2025 तक जमा किए जा सकेंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय और विकासखंड कार्यालय से प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायत को 21 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद, ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसे ग्राम पंचायत की प्रशासनिक समिति के समक्ष विचारण के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

समिति द्वारा अनुमोदित मेरिट सूची को जिला स्तरीय समिति के विचारण हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को 22 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा चयन की संस्तुति 1 जनवरी 2026 से 7 जनवरी 2026 तक की जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्त पत्र 8 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक निर्गत किए जाएंगे।