• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर में यादव महासम्मेलन 22 फरवरी को, लिए जाएंगे खास फैसले
रायपुर में यादव महासम्मेलन 22 फरवरी को

रायपुर में यादव महासम्मेलन 22 फरवरी को, लिए जाएंगे खास फैसले

  • 21 जोड़े का सामूहिक विवाह होगा
  • युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा
  • सामाजिक विभूतियों का सम्मान किया जाएगा
  • मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान होगा

रायपुर, 12 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को यादव महासम्मेलन होगा। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066-रायपुर महानगर इकाई कार्यसमिति की बैठक के प्रस्ताव क्रंमाक 1 द्वारा पारित निर्णय के अनुसार एक दिवस प्रदेश स्तरीय सामाजिक सम्मेलन 21 जोड़े का, सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामाजिक विभूतियों का सम्मान, मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान, एवं सास्कृतिक कार्यक्रम 22 फरवरी 2026 दिन रविवार सुबह 11:00 बजे से यादव सामाजिक भवन महादेवघाट रायपुरा रायपुर में आयोजित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनीक यादव, विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनैतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव, प्रदेश मंत्री शत्रुधन यादव रायपुर कार्यकारिणीय अध्यक्ष प्रीतम यादव उपस्थित होंगे। शहर अध्यक्ष सुन्दरलाल यादव कार्यक्रम संचालन करेंगे। यादव समाज रायपुर महानगर इकाई एवं जिला तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

समाज को अधिक मजबूत, सशक्त शक्तिशाली, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनैतिक स्तर पर एक सूत्रों में पिरोने में अमूल्य योगदान देने जगनीक यादव ने स्वजातिय बंधुओं को जोड़ा। आगे बताया प्रधान कार्यालय में छात्रावास मंगल भवन एवं सुसज्जित सामाजिक सभागृह का निर्माण कर स्वजाति बंधुओं को समर्पित है। यादव समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं उच्च शिक्षा अध्ययन में सहयोग मिलेगा।

सम्मेलन को सफल बनाने प्रीतम यादव कार्यकारिणी अध्यक्ष, शत्रुघन यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, परदेशी यादव, बैसाखू राम यादव, मतवारी यादव, नरेश यादव, रामस्वरूप यादव, घुरुऊराम यादव, संजय यादव, सुखराम यादव, पंचराम यादव, सुरेंद्र यादव, शशिकांत यादव मीडिया प्रभारी, आदि यादव बंधुओं द्वारा दौरा कर प्रचार प्रसार कर रहे है।

इस मौके पर प्रदेश भर के प्रबंधकारिणी सदस्यों संपूर्ण जिलों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, समस्त झेरिया यादव समाज के आजीवन सदस्य तथा रायपुर शहर 70 वार्ड ग्रामीण के 40 वार्ड के 15 से 20 हजार यादव बन्धु महिला पुरुष अपनी उपस्थिति देंगे। उक्त जानकारी सुन्दरलाल यादव शहर जिलाध्यक्ष ने दी।