गौरा (प्रतापगढ़), 17 दिसंबर 2025। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सुल्तानपुर पर 16 दिसंबर को नेशनल वर्चुअल असेसमेंट की एक टीम पहुंची। टीम ने यहां दस्तावेजों का सत्यापन किया। इस सत्यापन के उपरान्त ही चिकित्सा इकाई को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है। यह सत्यापन सीएचसी गौरा के अधीक्षक डॉ अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
इस मौके पर बीपीएम नितिन शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सरोज, ग्राम प्रधान रूकांती देवी, सूर्य प्रकाश, डॉ प्रियंका, हरषू प्रसाद, एएनएम रीता देवी, सीएचओ अश्वी अस्थाना, लक्ष्मी, प्रिया, अर्चना, आशा सुमन श्रीवास्तव, रेनू यादव, मधुलिका, इंद्रावती, सरोज कुमारी, सुदामा देवी, बबिता समेत अन्य उपस्थित रहे।
सत्यापन टीम के समक्ष आयुष्मान आरोग्य मंदिर की उपयोगिता पर सीएचओ अश्वी अस्थाना, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश सरोज, ग्राम प्रधान रूकांती देवी, एएनएम रीता देवी ने विस्तार से प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।














