गौरा (प्रतापगढ़), 17 दिसंबर 2025। विकास खंड गौरा के बोर्रा गांव में 16 दिसंबर को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की टीम ने कैंप आयोजित किया। इस कैंप में 2 लाख 20 हजार 739 रुपये बकाश बिल की राशि जमा की गयी। ग्राम प्रधान मदन यादव ने इस कैंप के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
उपभोक्ताओं से बिल की राशि जमा कराने के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की टीम गांव-गांव कैंप का आयोजन कर रही है। इस कैंप में उपभोक्ता अपने बिल की राशि को जमा कर रहे हैं। निगम ने उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए यह अभियान चलाया है।
कैंप में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के सीनियर क्लर्क लक्ष्मेन्द्र सिंह, टेक्नीशियन धीरज कुमार यादव, लाइनमैन विकास, मो. कैफ, सूरज यादव, नीरज यादव ने इस कैंप को सफल बनाया।














