यूपी

प्रतापगढ़ में गौ पूलिंग की धनराशि वितरण में लापरवाही, डीपीआरओ ने लगाई फटकार

Ramesh Pandey
By Ramesh Pandey On दिसम्बर 18, 2025
1 min read • 1.2k views
प्रतापगढ़ में गौ पूलिंग की धनराशि वितरण में लापरवाही, डीपीआरओ ने लगाई फटकार

प्रतापगढ़, 18 दिसम्बर 2025। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में गौ पूलिंग की धनराशि वितरण में भारी लापरवाही सामने आयी है। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगाई है।विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में पाया गया कि राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग, पंचायत सहायक के मानदेय, केयर टेकर के मानदेय, गौ पूलिंग के भुगतान एवं एसएलडब्ल्यूएम में कराये गये गये कार्यों के भुगतान में लापरवाही की जा रही है।

विकास खण्ड बिहार में ग्राम पंचायत सचिव वीरेन्द्र कुमार की तैनाती वाले ग्राम पंचायतों में ओएसआर का खाता तक नहीं खुलवाया जा सका है। इस पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को कड़ी फटकार लगाई। डीपीआरओ ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वित्त आयोग के अन्तर्गत 98 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। गौ पूलिंग की धनराशि 03 दिवस में शत प्रतिशत भुगतान/हस्तान्तरित किये जाने का भी निर्देश दिया गया। यदि 03 दिवस के भीतर शत-प्रतिशत गौ पूलिंग की धनराशि नही जमा की जाती है तो सम्बन्धित सचिव का वेतन बाधित करते हुये विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी।

Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

रमेश पांडेय (Ramesh Pandey) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया और क्षेत्रीय समाचार रिपोर्टिंग में 20 वर्षों का अनुभव है।