प्रतापगढ़, 20 दिसंबर 2025। प्रतापगढ़ जिले में जेठवारा क्षेत्र की शान रहे रिटायर्ड इंस्पेक्टर फतेहबहादुर सिंह का 19 दिसंबर 2025 की शाम निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। फतेहबहादुर सिंह खुफिया ब्यूरो (आईबी) में वरिष्ठ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे।
भतीजे पत्रकार अनन्त सिंह तोमर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बताया कि फतेहबहादुर सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, अनुशासन और सरल व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने देश सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ स्थित भैंसा कुण्ड घाट पर किया गया। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ लखनऊ में रह रहे थे। उनके निधन से परिवार, क्षेत्र और शुभचिंतकों में शोक है।
















