• Home
  • खेल
  • बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी
बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी

बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी

रायपुर, 12 नवंबर 2025। बस्तर ओलंपिक में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी शामिल होंगी। उन्हें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आमंत्रित किया है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी के बस्तर ओलंपिक में शामिल होने से प्रतिभागी प्रोत्साहित होंगे।

डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा की राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को निरंतर विस्तार दे रही है। हम राज्य की हर प्रतिभा को मंच देने के लिए कार्य कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर की विलक्षण प्रतिभाएं आगे आ रहीं हैं। बस्तर के युवा आनुवांशिक रूप से खेलकूद और एथेलेटिक्स के लिए ढ़ले होते हैं।

बस्तर ओलंपिक से अब हर गांव और हर विकासखण्ड से नई खेल प्रतिभाएं सामने आ रहीं हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बस्तर ओलंपिक से प्रतिभाओं की तलाश कर उन्हें अगले ओलंपिक के लिए तैयार करें और वे भारत को अगले ओलंपिक में पदक दिलाएंगे।