• Home
  • यूपी
  • आईसीटी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अनामिका पांडेय का परचम
Anamika Pandey wins the ICT competition

आईसीटी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अनामिका पांडेय का परचम

प्रतापगढ़, 20 नवंबर 2025। आईसीटी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में अनामिका पांडेय ने परचम लहराया है। प्रतापगढ़ डायट में शिक्षण एवं विद्यालयी व्यवस्था में आईसीटी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए शासन के आदेशानुसार आयोजन किया गया। शिक्षण में आईसीटी एवं नवीन तकनीकी विधाओं के प्रयोग द्वारा बच्चों के नामांकन उपस्थिति एवं ठहराव तथा अधिगम को बढ़ाने हेतु प्रयास रत शिक्षकों को उत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय स्तर के शिक्षक /शिक्षिकाओं हेतु 8 वर्षों से आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2025 / 26 में आईसीटी पुरस्कार प्रतियोगिता में अनेक प्रतिभागियों ने प्रति भाग किया।

प्रतापगढ़ जनपद से दो शिक्षकों का चयन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग से योगेश प्रताप सिंह ब्लॉक आसपुर देवसरा तथा महिला वर्ग में अनामिका पांडे ब्लॉक सदर से चयनित की गईं। शिक्षकों ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि हम लोगों की ईश्वर से प्रार्थना है कि हमारे जनपद से चयनित शिक्षक उत्तर प्रदेश में भी राज्य स्तर पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में रमेश कुमार तिवारी प्राचार्य डायट, आजाद यादव वरिष्ठ प्रवक्ता, शिव प्रकाश यादव वरिष्ठ प्रवक्ता ,शिक्षा यादव प्रवक्ता चयन समिति के सदस्य गण एवं अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।