• Home
  • यूपी
  • मीरजापुर में तैनात प्रतापगढ़ के दरोगा अनिल कुमार ओझा ने किया सुसाइड
दरोगा अनिल कुमार ओझा

मीरजापुर में तैनात प्रतापगढ़ के दरोगा अनिल कुमार ओझा ने किया सुसाइड

प्रतापगढ़, 8 सितंबर 2025। यूपी के मीरजापुर जिले में तैनात दरोगा अनिल कुमार ओझा, जो मूलत: प्रतापगढ़ के रहने वाले थे, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार 6 सितंबर की है। अनिल कुमार ओझा वर्तमान में चील्ह थाने पर पदस्थ रहे। कुछ दिनों पहले ही उनका स्थानांतरण देहात कोतवाली के लिए हुआ था।

मिली जानकारी के मुताबिक अनिल कुमार ओझा मूलत: प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मकरी गांव के रहने वाले थे। मीरजापुर के पुलिस अधीक्षक सोमन वर्मा ने बताया कि वह पाइवेट में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। शनिवार को उनका शव उनके कमरे फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ओझा डिप्रेशन के शिकार थे। कुछ साल पहले उन्होंने नौकरी से इस्तीफा भी दे दिया, पर परिवार वालों के समझाने पर उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। इस घटना से परिजन दुखी हैं। घटना की जानकारी होने के बाद मकरी गांव में भी सन्नाटा छाया हुआ है।