सड़क दुर्घटना में बोर्रा की आशा सुमन श्रीवास्तव समेत 4 लोग घायल

गौरा (प्रतापगढ़), 13 अप्रैल 2026। सड़क दुर्घटना में सोमवार को सीएचसी गौरा के अंतर्गत बोर्रा गांव की आशा सुमन श्रीवास्त गंभीर रुप से घायल हो गयी। उनके साथ तीन अन्य लोगों को भी चोट लगी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को आशा सुमन श्रीवास्तव अपने रिश्तेदार पुनीत श्रीवास्तव, नेहा और रागिनी के साथ स्विफ्ट कार से प्रयाराज जा रहीं थी। रास्ते में कपसा मोड़ के पास सामने की ओर से आ रही अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दिया।

इस घटना में कार पर सवार आशा सुमन श्रीवास्तव व अन्या गंभीर रुप से घायल हो गये। दुर्घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में प्राथमिक उपचार के बार गंभीर रुप से घायल आशा सुमन श्रीवास्तव को प्रयागराज के लिए रिफर कर दिया गया है।