• Home
  • यूपी
  • कड़ाके की ठंड से प्रतापगढ़ में 26 तक स्कूल बंद, 14 जनवरी तक समय बदला
कड़ाके की ठंड से प्रतापगढ़ में 26 तक स्कूल बंद, 14 जनवरी तक समय बदला

कड़ाके की ठंड से प्रतापगढ़ में 26 तक स्कूल बंद, 14 जनवरी तक समय बदला

प्रतापगढ़, 24 दिसंबर 2025। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई इलाको में पाला पड़ने की भी जानकारी आ रही है। इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर तक कक्ष 1 सं 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। जिले के सभी कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे संचालित किये जाएंगे। उन्होंने सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों से इस निर्देश का अनुपालन कड़ाई से कराने को कहरा है।