बंगाल में खेला? रुझानों में बीजेपी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

कोलकाता, 4 मई 2026। पश्चिम बंगाल में रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 152 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी 104 सीटों पर आगे है। 10.30 बज गये हैं। ऐसे में यह तो साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पायी है। यही हाल अन्य पार्टियों का है। अब इंतजार सिर्फ इस बात का है कि भाजपा कितनी सीटों पर जीत हासिल करती है। हलांकि एग्जिट पोल में पहले से भी यही अनुमान लगाया जा रहा था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। पर यह लग रहा था कि टीएमसी काफी कांटे का टक्कर दे रही है।

पर मतगणना के बाद जो परिणाम आ रहे हैं उससे साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल में एकतरफा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू मतदाताओं पर चल गया। उधर असम, पुडूचेरी और तमिलनाडु में भी परिणाम भाजपा और एनडीए के पक्ष में दिख रहे हैं। केरलम में पिनराई विजयन की भी सरकार को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है।