रायपुर, 5 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस तिथि के बाद आवेदन करने वालों को लेट फीस के साथ 30 नवंबर 2025 तक आवेदन करने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, स्पेशल लेट फीस के साथ आवेदन 17 से 30 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
सीजी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी (स्वाध्यायी) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों के माध्यम से ही किए जा सकेंगे। छात्रों को अपने संबंधित विद्यालयों से संपर्क कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड मार्च 2026 में जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी अपना नाम, पिता का नाम या रोल नंबर दर्ज कर वेबसाइट से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।














