• Home
  • यूपी
  • प्रतापगढ़ में लंबे अंतराल के बाद चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम को मिला अपना कार्यालय
प्रतापगढ़ में लंबे अंतराल के बाद चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम को मिला अपना कार्यालय

प्रतापगढ़ में लंबे अंतराल के बाद चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम को मिला अपना कार्यालय

प्रतापगढ़, 8 मार्च 2026। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में लंबे अंतराल के बाद चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम को अपना कार्यालय मिल सका है। यह जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के विशेष प्रयासों से संभव हो सका। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने 7 मार्च 2026 को इस कार्यालय का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यालय के शुरू हो जाने से जिले में चकबन्दी से संबंधित कार्यों में तेजी आएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि निजी भवनों में संचालित कार्यालयों के स्थान पर शासकीय भवनों में कार्यालय स्थापित होने से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ेगी। इससे चकबन्दी से संबंधित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा किसानों और आम जनता को एक ही परिसर में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी से जुड़े मामलों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यालय संचालित होने से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों को भी न्यायालय और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने में सुविधा होगी। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अरविन्द द्विवेदी सहित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।