नई दिल्ली, 1 अप्रैल 2026। नये वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानि 1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर फिर महंगा हो गया। 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत 195.50 से 218 रुपये तक बढ़ा दी गईं। नई कीमतें तुरंत लागू हो गई। इससे होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ गया है। होटल व्यापारी पहले से ही गैस की कमी और बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं।
इसका कारण तेल की सप्लाई में रुकावट और कमी बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के बाद से वैश्विक तेल कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि LPG की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इससे रोजमर्रा के खर्च और व्यापार दोनों पर असर पड़ रहा है।
पहले से ही LPG सिलेंडर महंगे
कीमत बढ़ने से पहले ही देश के कई शहरों में LPG सिलेंडर महंगे थे। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1,884.50 रुपये और लखनऊ में करीब 2,007 रुपये था। मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में भी कीमतें पहले से ऊंचे स्तर पर थीं। घरेलू सिलेंडरों की कीमत भी कई जगहों पर 900 से 1,000 रुपये के बीच बनी हुई है। नई बढ़ोतरी ने आम लोगों और व्यवसायों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
पहली तारीख को बदलती हैं कीमतें
- सरकारी तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं।
- ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और रुपये की स्थिति पर आधारित होते हैं।
- पिछले महीने भी घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाई गई थीं।